फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा स्नान के लिए गया परिवार, घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। घर पर ताला लगाकर गंगा स्नान के लिए ढाईघाट गए ग्रामीण के घर में घुसे चोर नकदी समेत कई लाख के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अफतियापुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को वह घर पर ताला डालकर परिवार सहित गंगा स्नान के लिए गए थे। 29 जनवरी की सुबह वह वापस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरे के बक्से में रखी 20 हजार की नकदी के अलावा जेवरात भी चोरी चले गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि ग्रामीण की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें