फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर शराबी का हंगामा, पत्थर मारकर शीशा तोड़ा

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर टूटा शीशा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में रोडवेज बस अड्डे के उद्घाटन से पहले ही वहां तोड़फोड़ शुरू हो गई है। रविवार की रात शराबी ने विवाद होने पर बस अड्डे पर लगे शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे का सुंदरीकरण कराते हुए कई जगह पर शीशे लगवाए गए हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे शराबी का संविदा परिचालक से विवाद हो गया। इस पर उसने एक पत्थर भारी-भरकम शीशे पर मार दिया। इससे शीशे में छेद हो गया। कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी हमलावर हो गया। मामले में थाने पर सूचना दी गई। इसके बाद सिपाही पहुंचे। तब तक शराबी भाग चुका था।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि शराबी ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी से पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें