फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तापमान में गिरावट, उतार-चढ़ाव का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। वायुदाब बढ़ गया है। इसके असर से मौसम खुला रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, साथ ही सर्द हवाओं ने भी परेशान किया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 18 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 42 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी की कमी हुई है। पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से सोमवार को मौसम खुला रहने के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें