फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होलीस्थल को लेकर सतवां बुजुर्ग और बरौना में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। होली रखने को लेकर कुछ गांवों में विवाद की स्थिति बन गई है। गांव बरौना और सतवां बुजुर्ग के मामलों में पुलिस से शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन

गांव सतवां बुजुर्ग में हर वर्ष होलीस्थल को लेकर विवाद होता है। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि होली वाली जगह पर एक व्यक्ति ने दीवार खड़ी कर दी है। इस कारण होली की परिक्रमा के लिए जगह ही नहीं रह गई है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव के लोग होली नहीं मनाएंगे।
इसी तरह गांव बरौना में एक व्यक्ति ने चार वर्ष पहले होलीस्थल पर घर बना लिया था। युवक ने बदले में अपने पुराने घर के पास ही जमीन होली के लिए दी थी। जिस स्थान पर जगह दी गई हैं, वहां आसपास के लोग होली रखे जाने का विरोध करते हुए कह रहे हैं कि होली पूर्व के स्थान पर रखी जानी चाहिए। जगह भी कम है। शांति समिति की बैठक में मामला उठा था।
विज्ञापन

गांव मरेना, नाहिल, पुरेना भी होली पर संवदेनशील रहते हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने सोमवार को बरौना में होलीस्थल का मुआयना किया और गांव के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन


होलीस्थल को लेकर जहां-जहां समस्या आ रही है, मुआयना करके लोगों से बात की जा रही है। बरौना में विवादित स्थल को देखा गया है। सतवां बुजुर्ग में भी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा नाहिल, मरेना और पुरैना भी संवेदनशील होने के कारण निरीक्षण किया जाएगा। वहां भी कड़ी निगरानी कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें