मिर्जापुर में स्टेट हाईवे पर हुआ गड्ढा। संवाद
मिर्जापुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। पिंडरा पुलिया के आगे सड़क पर करीब दो से ढाई फुट गहरे गड्ढे से गुजरना जोखिम भरा है। दिन-रात वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अचानक गड्ढे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
गड्ढे को भरने के बजाय लोक निर्माण विभाग ने उसके आसपास ईंटें रखवा दी हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये से चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर गड्ढा विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े करता है। मोर्थ के परियोजना निदेशक अमन त्रिगुन ने बताया कि बारिश की वजह से गड्ढा हो गया है। उसे जल्द ही सही कराया जाएगा। संवाद