फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खंभा टूटकर बाइक पर गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। जल्लापुर गांव के पास एक ईंट भट्ठे के सामने मंगलवार को दोपहर ट्रैक्टर के सहारे खड़े किए गए खंभे पर विद्युत लाइन के तार खींचते समय अचानक दो खंभे टूटकर गिर गए। एक खंभा टूटकर उधर से निकली एक बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक पर सवार इकरी खेड़ा गांव के महेश और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल दंपती कस्बे की साप्ताहिक मंगल बाजार से खरीदारी करने के लिए बाइक से निकले थे। खास यह है कि खंभों पर विद्युत लाइन खींचने के दौरान मार्ग पर आवागमन जारी रहा और बिजली कर्मचारियों ने वाहनाें को रोकने की जरूरत नहीं समझी। हादसे के बाद कर्मचारियों ने घायल दंपती को एंबुलेंस से सीएचसी पर भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जेई विकास कुमार के अनुसार, लाइन खींचने के दौरान दंपती के साथ हुए हादसे के मामले में जांच कर कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें