शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी निवासी रामबेटी ने सदर बाजार थाने में गांव के राजेंद्र कुमार, राजेश, दाताराम समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उनका आरोप है कि विपक्षियों ने साजिश रचकर उनके पति के नाम की संपत्ति का फर्जी वसीयतनामा बनवाकर बेच दी। जबकि फर्जी वसीयत को रद्द करने के लिए न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद