तीन वर्षीय बच्चा मोबाइल लेकर पड़ोस के एक बच्चे के साथ मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चला गया। छत पर कम ऊंचाई की बाउंड्री वॉल है। वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान वह नीचे आ गिरा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर के जलालाबाद में मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनमोल का तीन साल का बेटा अभी गुरुवार रात मोबाइल पर गेम खेलते समय छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अनमोल किराना कारोबारी हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे उनका तीन वर्षीय इकलौता बेटा अभी उनसे मोबाइल लेकर पड़ोस के एक बच्चे के साथ मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चला गया, परिजन नीचे थे। छत पर कम ऊंचाई की बाउंड्री वॉल है। अभी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गेम खेलते-खेलते वह छत पर टहल रहा था, तभी वह छत से गली में गिर गया। सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। बच्चे को उठाकर परिजन पहले निजी चिकित्सक फिर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।