शाहजहांपुर में झूलेलाल जयंती पर पूजन करते लोग। स्रोत: स्वयं
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। सिंधी समाज के लोगाें ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान झूलेलाल की जोत खन्नौत नदी में विसर्जित की गई।
सेठ सचिन कालानी के आवास से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। भगवान झूलेलाल की झांकी सबसे आगे चल रही थी। इस बीच ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा कच्चा कटरा, चौक होते हुए खत्री धर्मशाला में समाप्त हुई। इसके बाद शाम को भजन व कीर्तन हुआ। उसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रकाश कालानी, महामंत्री बाल किशन रोहरा, टेकचंद्र जवरानी, तुलसी राम रोहरा, महेश माखीजा, धर्मेंद्र रोहरा, विनोद कालानी आदि मौजूद रहे। संवाद