फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक के पति पर तमंचा तानने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। होली वाले दिन बुधवार को अपने समर्थकों के साथ आखत डालने जा रहे विधायक सलोना कुशवाहा के पति व न्यूरो सर्जन डॉ. राम सिंह कुशवाहा से गाली गलौज करके उन पर तमंचा तान दिए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विधायक के एक समर्थक की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीजपुर गांव के रहने वाले विधायक समर्थक मुनेंद्र कुमार सिंह उर्फ कल्लू ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि विधायक के तमाम समर्थकों के साथ आखत डालने हमजापुर चौराहा स्थित होलिका स्थल पर जा रहे डाॅ. रामसिंह कुशवाहा पर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की कोठी के कुछ आगे निकलते ही वहां पर पहले से घात लगाए बैठे गिरगिचा गांव के गोविंद और आदित्य समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने विधायक और उनके पति का नाम लेकर गालियां देनी शुरू कर दीं।
समर्थकों के मना करने पर आरोपी हमलावर हो उठे और विधायक के पति पर तमंचा तान दिया। समर्थकों के ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें