फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होटल के बाहर कूड़े के ढेर के पास खड़ी कार बनी आग का गोला

Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा के मोहल्ला लोधीपुर में कार से उठती आग की लपटें। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में रविवार दोपहर होटल के बाहर खड़ी कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के चौहानपुर निवासी बलवंत सिंह के बेटे हरविंदर सिंह की सगाई मोहल्ला लोधीपुर में एक होटल में होना थी। वह परिवार के साथ होटल में ठहरे थे। उनकी कार होटल के बाहर कूड़े के ढेर के पास खड़ी हुई थी। रविवार की दोपहर करीब एक बजे धूप में खड़ी उनकी कार में अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों को देख उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक लेन पर थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने कार में लगी आग बुझा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें