फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कॉलोनी के गार्ड को बस चालक ने साथियों संग लोहे की राॅड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ के पास स्थित गुलमोहर आवासीय काॅलोनी के गेट पर पेशाब करने का विरोध करने पर निजी बस चालक और उसके साथियों ने गार्ड को लोहे की राॅड से पीटकर घायल कर दिया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी सुनील अंचल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बरेली मोड़ स्थित गुलमोहर आवासीय काॅलोनी के मालिक हैं। 22 अक्तूबर को एक निजी बस का चालक काॅलोनी गेट पर पेशाब करने लगा। ड्यूटी पर तैनात गार्ड श्याम सिंह ने विरोध किया तो चालक गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर चालक और उसके साथियों ने गार्ड के साथ मारपीट की और उसे लोहे की राॅड मारकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर भीड़ एकत्र हो गई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल गार्ड को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में बस चालक, कंडक्टर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को चिह्नित कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें