फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ ने इलाज कर रहे गोसेवक को पटककर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर नौगवां मोहल्ले के पास सोमवार की रात किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए सांड़ ने जख्म पर दवा लगा रहे मोहल्ला बजरिया निवासी गोसेवक रमेश चंद्र जायसवाल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल गोसेवक के अनुसार उन्हें रात आठ बजे गोवंशीय पशु घायल होने की सूचना मिली थी। वहां जाकर वह सांड़ के दवा लगा रहे थे। इसी दौरान वह बेकाबू हो गया और सींग मारकर घायल कर दिया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने टीम के साथ मेडिकल कॉलेज जाकर घायल गोसेवक से भेंटकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें