फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वालों के लिए एक करोड़ 36 लाख का बजट जारी

Fri, 27 Jun 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। बिल आने के बाद भुगतान करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों, शिक्षामित्रों समेत अन्य की ड्यूटी लगाकर सकुशल संपन्न कराई गई। इसके बाद मूल्यांकन कार्य में करीब 1200 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर समय से पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया था। शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों का शासन से पारिश्रमिक जारी कर दिया गया है। जिले को एक करोड़ 36 लाख आठ हजार 20 रुपये दिए गए हैं, जो मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों, संकलन केंद्र समेत बोर्ड परीक्षा में सहयोग करने वालों को दिए जाएंगे। इसे लेकर संबंधित से बिल मांगे गए हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि बिल आने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें