फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 34.33 करोड़ रुपये की लागत से चौहनापुर में गर्रा नदी पर बनेगा पुल

Thu, 02 Apr 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। चौहनापुर गांव के पास गर्रा नदी पर 34.33 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल जल्द निर्मित होगा। क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। दशकों से चली आ रही पुल की मांग पूरी होने पर क्षेत्र की जनता खुश है। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र में जनपद के सीमावर्ती करीब 50 गांवों के लोगों का हरदोई के शाहाबाद तक आवागमन सुगम हो जाएगा और वहां तक जाने में करीब आठ किमी दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

अभी आसपास क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों को शाहाबाद जाने के लिए यहां से करीब दस किमी दूर हरदोई जिले के पिपरिया गांव के पास गर्रा पर बने पुल को पार करना होता है। यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आए दिन हादसे होते हैं और दूरी ज्यादा होने से समय भी ज्यादा लगता है। शाहाबाद जाने के दूसरे विकल्प के तौर पर क्षेत्रवासी 14 किमी दूरी तय करके चांदापुर पहुंचते हैंं और वहां गर्रा नदी पर बने पुल से सेहरामऊ दक्षिणी होकर शाहाबाद पहुंच पाते हैं। यह मार्ग भी लंबा और निर्माणाधीन होने से आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं है। चौहनापुर में नया पुल बन जाने से यहां के लोग पुल पार करके सीधे हरदोई जिले के सीमावर्ती गांव उबरिया पहुंचकर शाहाबाद जा सकेंगे। उबरिया गांव के ठीक आगे शाहाबाद का बाजार शुरू हो जाता है।
000
पुल बनने से इन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
चौहनापुर में पुल बन जाने से जलालाबाद-कुर्रियाकलां-चौहनापुर-शाहाबाद मार्ग आपस में जुड़ जाएगा। इससे चौहनापुर सहित क्षेत्र के परसिनिया, ताहरपुर, खिरिया हीर, खिरिया शेख, दुधौना, बंजरगौटिया, पथरा कक्ष, इटौरा, बेल गौंटिया, जाटव गौंटिया, मढ़हा, लिल्थरा, यादव गौंंटिया, मझारी, गैरतपुर, डुहिया, बहादुरापुर, रामनगर, भैंसी, सिसौरी, कुटरा, निकरा, डहरा, बांसखेड़ा, सिकरहन, रामखेड़ा, प्रहलादपुर, आजादपुर, हुसैनपुर, माधोपुर, फतेहपुर, हीरपुर, भमौली, गुर्रा, पल्हौरा, बहरी कुर्रिया, रत्नापुर, पथरा, भिठौली, नगलाजाजू, कुतुआपुर, सरथौली, कौढ़ा, मल्हपुर, कुर्रिया कलां आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें