बंडा। कल्याणपुर धरमाई गांव में शुक्रवार को सुबह खेत में घुसे छुट्टा पशु को भगाने पर वह हरिओम के 11 वर्षीय पुत्र ओम पर हमलावर हो गया। उससे बचने के लिए ओम भागा तो पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा और उसकी डूबकर मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। ओम अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा और सभी का लाड़ला था। उसकी मौत से भाई विशाल, बहन मानवी, मां नन्ही देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
हादसे में युवक की जान गई, नहीं हुई पहचान
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहल्ला तहब्बरगंज में शुक्रवार शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद