फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कॉलेज में कराया चार कक्षाओं के ब्लाॅक का निर्माण

विज्ञापन
रौसर कोठी के जीपी इंटर कॉलेज में कक्षाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में उप​स्थित संस्था के पदा​धिकारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोजा। रौसर कोठी के जीपी इंटर कॉलेज में शाहजहांपुर राउंड टेबल और शाहजहांपुर लेडीज सर्किल ने चार कक्षाओं के ब्लाॅक का निर्माण कराने के बाद शुक्रवार को फीता काटकर वहां कक्षाओं का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि राउंड टेबल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल ने कहा कि यह पहल संस्था की परियोजना शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता के दृष्टिकोण को साकार करती है। परियोजना के संयोजक शिवम अग्रवाल और पूजा अग्रवाल ने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की मेहनत और दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
राघव खंडेलवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपुल भूटड़ा, एरिया चेयरमैन निखिल अग्रवाल, मानद सदस्य आदित्य मूर्ति, जसविंदर सिंह बजाज, अमरीश सक्सेना, अशोक अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, राजीव सिंघल, डॉ. आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रारंभ में कक्षाओं में प्रवेश करने से पहले बच्चों ने गुब्बारे उड़ाए। काॅलेज की संचालक गायत्री वर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में राउंड टेबल के चेयरमैन अक्षत सक्सेना और लेडीज सर्किल की चेयरपर्सन अंकिता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें