फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नायक जदुनाथ सिंह के प्रतिमा स्थल पर लहराएगा 54 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज

विज्ञापन
परौर क्षेत्र के ग्राम खजूरी में लगाया जा रहा टेंट। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
परौर। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर बहुत जल्द 54 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लहराता नजर आएगा। सेना की पश्चिमी कमान के जनरल शनिवार को शहीद के प्रतिमा स्थल पर होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज का विधिवत अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए शहीद के प्रतिमा स्थल पर जरूरी तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। प्रतिमा स्थल के पूरे परिसर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। इन सभी कार्यों की निगरानी फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) स्थित राजपूत रेजीमेंट के अधिकारी कर रहे हैं।
नायक जदुनाथ सिंह ने इसी रेजीमेंट की ओर से शत्रु से युद्ध करते हुए वीरगति पाई थी। राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ से आए हवलदार राजेश शर्मा और सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 14 मार्च को पश्चिमी कमान के जनरल सहित अन्य सैन्य अधिकारी हेलिकॉप्टर से यहां आकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए खजुरी में ग्रामीणों के सहयोग से हेलिपैड भी बनाया जा रहा है। प्रतिमा स्थल के रंग-रोगन की व्यवस्था खजुरी के ग्राम प्रधान बहादुर लाल देख रहे हैं। व्यवस्था में गांव के ओम प्रकाश सिंह, चौधरी कल्लू सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, ध्यान पाल, इंद्रेश कुमार सिंह आदि ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें