फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को चाराें परिषदीय स्कूलों में मिलीं अव्यवस्थाएं

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- गैरहाजिर शिक्षक का एक दिन का वेतन कटेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण पर गए बीएसए राजेश कुमार वर्मा को चारों स्कूलों में शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं मिला। इसके साथ ही किचन और विद्यालय परिसर में भी गंदगी मिली। इस पर बीएसए ने शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। वहीं, गैरहाजिर अध्यापक का वेतन काटने के निर्देश दिए।
बीएसए को प्राथमिक विद्यालय लालपुर में नामांकित 245 बच्चों में से 105 ही उपस्थिति मिले। सहायक अध्यापक शोभित गुप्ता गैरहाजिर मिले। इस पर बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने और छात्र संख्या बढ़ाने के साथ ही शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। वहीं, जूनियर स्कूल चौढे़रा में विद्यालय न आने वाले बच्चों की सूची तैयार करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, कक्षा कक्ष से निष्प्रयोज्य सामग्री हटाने और अवशेष पुस्तकों का जल्द वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद प्राइमरी स्कूल चौढे़रा के अध्यापकों को शैक्षिक स्तर में सुधार करने, रसोईघर सही रखने, सहित अन्य कई निर्देश दिए। वहीं, डीसी एमडीएम को एक सप्ताह में स्कूल का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में भी साफ-सफाई और पुस्तकें वितरित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन



‘बॉ’ विद्यालय के चार
कर्मी गैरहाजिर मिले
शाहजहांपुर। बीएसए को निरीक्षण में भावलखेड़ा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फुलटाइम टीचर शालिनी सक्सेना एवं अल्का, पार्टटाइम टीचर सुम्बुल नकवी और एआउंटेंट संगीता सक्सेना गैरहाजिर मिलीं। इन सभी का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। वहीं, बच्चों की छह और सात अगस्त की उपस्थिति भी नहीं लगाई गई थी। सुबह के नाश्ते में छात्राओं की दी जाने वाली बरी भी खाने योग्य नहीं नजर आई। इस पर बीएसए ने वार्डेन पूनम वाजपेयी को व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए। वार्डेन ने कहा कि राशन सामग्री न होने की वजह से परेशानी हो रही है। इस पर बीएसए ने एएओ एसएसए को देर से राशन पहुंचने की जांच करें और इसके लिए उत्तरदायी व्यक्ति का निर्धारण करते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें