फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली पलटने से नौ कांवड़िये घायल

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज, एक बरेली रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर से बंधी दो ट्रालियां असंतुलित होकर पलट गईं। ट्रालियों में सवार नौ कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक कांवड़िये की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
थाना कांट क्षेत्र के गांव रमपुरा से शुक्रवार की शाम एक ट्रैक्टर से दो ट्रालियां बांधकर करीब सवा सौ ग्रामीण फर्रुखाबाद स्थित घटिया घाट के लिए रवाना हुए थे। रात करीब नौ बजे अल्हागंज से चार किलोमीटर आगे स्टेट हाईवे पर दोनों ट्रालियां असंतुलित होकर पलट गईं। हादसे में नौ कांवड़िए घायल हो गए। मौके पर पहुंची अल्हागंज पुलिस ने कांवड़ियों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल होने वालों में आशाराम, रजनीश, मुकेश, मानवेंद्र, अरविंद, संजीव, राजीव, शिवशंकर और रामकिशोर हैं। आशाराम की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




ट्रॉली से गिरकर
कांवड़िए की मौत
ममरी (लखीमपुर खीरी)। गोला के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे शाहजहांपुर जिले के कस्बा अल्हागंज निवासी एक किशोर कांवड़िये की शुक्रवार रात गोला-मोहम्मदी मार्ग पर ट्राली से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गोला-मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम झारा के पास छोटी नहर की पुलिया पर जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली से कांवड़िये पहुंचे, वैसे ही ट्राली पर बने मंच पर सवार कस्बा अल्हागंज निवासी अजय गुप्ता का 15 वर्षीय बेटा शोभित गुप्त नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्राली पर साउंड बजने से किसी को उसकी चीख सुनाई नहीं दी और चालक ट्रैक्टर दौड़ाता चला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ जेबी सिंह यादव आदि पुलिस कर्मियोें ने शव लावारिस में उठवाकर थाने पहुंचाया। उधर, कांवर्थी वाहनों का काफिला जब गोला पहुंचा तो परिवार वालों को शोभित की याद आई। ट्राली पर शोभित के मौजूद न होने पर उसे तलाशना शुरू किया। इसी बीच किसी ने एक किशोर के मरने की उन्हें सूचना दी। तब परिवार वालों ने हैदराबाद थाना आकर मृतक की शिनाख्त शोभित के रूप में की। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें