फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डभौरा में कब्रिस्तान के स्वामित्व की जांच होगी

Wed, 09 Jul 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेलवी और देवबंदियों में समझौते की कोशिश नाकाम
विज्ञापन

- 23 और लोगों को दो लाख के मुचलके से किया पाबंद
- स्कूल वाली मस्जिद में हुई तीजे की रस्म
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। डभौरा में शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद अब जहां प्रशासन दोनों पक्षों पर सख्त नजर आ रहा है, वहीं उसने कब्रिस्तान के स्वामित्व की जांच कराने का फैसला लिया है। देखा जाएगा कि यह सरकारी जमीन पर है या किसी की निजी जमीन पर। वहीं इस बीच 23 और लोगों को दो-दो लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है। साथ ही सोमवार को थाने में बैठाए गए नौ लोगों को मुचलका भरने के बाद छोड़ दिया गया। अभी पुलिस और काफी लोगों को इसी तरह पाबंद कराने की तैयारी कर रही है। इस बीच दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई, जो नाकाम हुई।
देवबंदी अनीस की पत्नी का रविवार को इंतकाल हो गया था। जैसे-तैसे बरेलवी शव दफनाने को राजी हुए थे, मगर देवबंदियों ने शर्तें मनवाए जाने को अपनी तौहीन मानते हुए विरोध कर दिया था। इसके बाद रात आठ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पथराव में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से गांव में सुरक्षा बल तैनात है। मंगलवार को दिक्कत खड़ी हुई कि अनीस की पत्नी के तीजे कैसे हो। रास्ता निकालते हुए इसी गांव में पुराने स्कूल वाली मस्जिद में तीजे पर चने पढ़े गये। इस दौरान काफी संख्या में सुरक्षा बल वहां मौजूद रहा और पूरी तरह से शांति रही।
विज्ञापन



डभौरा का बाजार खुला,
रही चहल पहल
ग्राम डभौरा में मंगलवार को बाजार खुल गया, इसके बाद काफी चहल-पहल रही। लाेंगों ने जरूरत की चीजें खरीदीं। इस दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस की गाड़ियां अब भी गांव में सायरन बजाती घूम रही हैं।
विज्ञापन





इस बात की जांच कराई जा रही है कि कब्रिस्तान क्या सिर्फ बरेलवियों का है। यह भी देखा जाएगा कि देवबंद व बरेलवी दोनाें पक्ष के लोग कितने वर्षाें से यहां शव दफनाते आ रहे हैं। इसके अलावा देखा जाना है कि कब्रिस्तान सरकारी जमीन पर है या निजी जमीन पर। जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी।
- भगवानदीन वर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें