फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली ब्लाक के अधिकारी एक किसान पर मेहरबान

Fri, 20 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म हाउस तक बिछेगा 1.39 लाख की लागत से खड़ंजा
विज्ञापन

- गांवसभा में कई बदहाल मार्गों पर नहीं दिया गया ध्यान
- लोगों में रोष, खड़ंजा बनवाने पर रोक लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। सिंधौली विकासखंड के अधिकारियों की एक किसान पर मेहरबानी ने गांव के लोगों में रोष भर दिया है। अकेले किसान के घर तक जाने वाले मार्ग पर खड़ंजा लगवाने के लिए टेंडर मांगे जाने से लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए डीएम से जांच कराए जाने और कार्रवाई की मांग की है।
पुवायां थाना क्षेत्र और सिधौंली ब्लाक की गांवसभा भूरखेड़ा में भूरखेड़ा डामर मार्ग से श्रवण सिंह के झाले तक, रघुनाथपुर इटौली संपर्क मार्ग से गांव डेलखेड़ा तक और गांव बहादुरपुर के स्कूल से खीरी सीमा तक खड़ंजा निर्माण के लिए सामग्री खरीदने हेतु टेंडर मांगे गए हैं। गांव के लोगों को श्रवण सिंह के झाले तक डाले जाने वाले खड़ंजे पर आपत्ति है। गांव के लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग केवल एक झाले तक गया है। इस मार्ग पर मिट्टी कार्य पहले ही कराया जा चुका है और यह रास्ता अच्छी हालत में भी है। ऐसे में एक झाले तक जाने वाले मार्ग पर 1.39 लाख रुपये की राशि खर्च करने की तैयारी सरकारी धन का दुरुपयोग है। ब्लाक कर्मियों की मिलीभगत से यह प्रस्ताव तैयार हुआ है जो किसी भी तरह उचित नहीं है।
विज्ञापन

गांवसभा के गांव भूरखेड़ा से डेलखेड़ा तक मार्ग बेहद खराब है। इस मार्ग पर तमाम लोगों का आवागमन रहता है। इसके अलावा भूरखेड़ा, डेलखेड़ा और बहादुरपुर में कई मार्ग ऐसे है जिन पर खड़ंजा कार्य कराया जाना आवश्यक है, लेकिन इसके विपरीत मात्र एक व्यक्ति के घर जाने वाले रास्ते का चयन गलत है। गांव के लोगों ने कहा कि उक्त मार्ग पर बनने वाले खड़ंजे को निरस्त नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन



एक व्यक्ति के घर के लिए निर्माण गलत
मुझे इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि 1.39 लाख की लागत से मात्र एक झाले तक जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा डलवाया जाना है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और रास्ता एक झाले तक ही गया है तो खड़ंजा नहीं डलवाया जाएगा।
- कंचन माला श्रीवास्तव, बीडीओ सिंधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें