फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मजदूरों की तलाश में प्रशासन ने मारे छापे

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशाप में काम करते पाया 13 साल का मासूम
विज्ञापन

- प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र की औद्योगिक यूनिटों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। मजदूरी करते मासूम बच्चों की तलाश में प्रशासन की टीम ने क्षेत्र की कई औद्योगिक यूनिटों में छापा मारा। टीम ने क्षेत्र के एक वर्कशाप में काम करते 13 साल के किशोर को मुक्त कराया और वर्कशाप प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सिजरा नोट किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र की औद्योगिक यूनिटों में हड़कंप मचा हुआ है।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे एसडीएम सदर जयनाथ यादव की अगुवाई में जिल श्रम प्रर्वतन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा, डॉ. एके गुप्ता और स्थानीय पुलिस के साथ औद्योगिक आस्थान की नमकीन फैक्ट्री और पड़ोस के वर्कशाप पर छापा मारा। नमकीन फैक्ट्री बंद होने के कारण कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

रोजा इंडस्ट्रीरियल स्टेट की वर्कशाप पर 13 साल का शानू निवासी कांशीराम कॉलोनी बरेली मोड़ काम करते हुए मिल गया, जिसको वहां से काम छुड़ाकर घर भिजवा दिया। इस वर्कशाप के मालिक राकेश निवासी अजीजगंज थाना कोतवाली का सिजरा नोट कर अधिकारी मोहम्मदी रोड पर भी कई फैक्ट्री पर छापा मारा है, लेकिन कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा ने बताया है कि कई फैक्ट्रियों पर नाबालिग बच्चे काम करते पकड़े गए है, जिनकों उनके घरों को भिजवा दिया है और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें