फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाजनगर मार्ग जर्जर होने से कई गांव प्रभावित

Sun, 08 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दर्जन से अधिक गांवों तक पहुंचना हुआ दूभर
विज्ञापन

- सामाजिक कार्यकर्ता फकीरे लाल का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर को शहबाजनगर से जोड़ने वाला शहीद निजाम अली खां रोड जर्जर होने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों का न केवल विकास प्रभावित है, बल्कि वहां तक पहुंचना भी दूभर हो रहा है। इसी मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल का कलक्ट्रेट में धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
निगोही रोड पर पंचपीर के पास से निकलकर घुसगवां तक गए करीब आठ किमी लंबे इसी मार्ग के बीच शहबाजनगर से पहले शहीद निजाम अली खां की मजार है। इसलिए करीब डेढ़ दशक पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग का निर्माण किए जाने पर उसका नामकरण शहीद की याद में किया गया। तब से इस रोड की मरम्मत पर ध्यान नहीं देने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए और कई जगह सड़क पर बिछे डामर का नामोनिशान तक मिट चुका है।
विज्ञापन

घुसगवां से लेकर निवाड़ी तक रोड का करीब सवा किमी हिस्सा कुछ साल पहले डामरीकृत किया जा चुका है, लेकिन निवाड़ी से पंचपीर तक साढ़े छह किमी की दूरी तय करना लोगों को काफी भारी पड़ रहा है क्योंकि रास्ते का यह हिस्सा दुर्दशाग्रस्त हो चुका है। मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर गत वर्ष दिसंबर में शहबाजनगर केरहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भोजवाल ने ग्रामीणों के साथ पदयात्रा निकाली।
इससे बात नहीं बनी तो गत 26 जनवरी को फकीरे लाल के नेतृत्व में तमाम ग्रामीणों ने शहीद की मजार के सामने धरना दे दिया। उस वक्त मौके पर पहुंचे सपा के नगर अध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने अपने वायदे के मुताबिक मुख्यमंत्री से मिलकर नालियों केनिर्माण की मद में 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई, लेकिन यह रकम बाद में जनेश्वर मिश्र योजना में चली गई। चूंकि, इस योजना से केवल ग्रामीण विकास के काम हो सकते हैं। इसलिए रास्ता अभी तक उपेक्षित है।
विज्ञापन

रोड खस्ताहाल होने से इसकेआसपास बसे श्हबाजनगर, घूरखेड़ा, निवाड़ी, घुसगवां, कपेड़ कटैया, बुरहानपुर, रोशन नगर आदि 15 गावों के लोगों का शहर से आवागमन कष्टप्रद बना है। मार्ग निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहे मोर्चा पदाधिकारी भोजवाल ने कहा कि इस संबंध में आश्वासन बहुत मिले, लेकिन अब धरना तभी खत्म करेंगे जब सड़क निर्माण का ठोस काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें