फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के जवान के घर फायरिंग

Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के मोहल्ला मामुड़ी हुई वारदात
विज्ञापन

- लूट की शिकायत करने पर दबंगों ने बनाया दो घरों को निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामुड़ी में पुलिस से लूट की शिकायत करने पर दबंगों ने बुधवार की दोपहर दो घरों में हमला बोलकर फायरिंग कर दी। जिसमें एक घर पीएपी के जवान का है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। हमलावर 30-40 की संख्या में असलहों से लैस होकर आए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला मामुड़ी में रहने वाले मोहम्मद वली बरेली में पीएसी में कार्यरत हैं। यहां उनकी पत्नी अफरोज जहां बेटों मोबीन और अरमान के साथ रहती हैं। अफरोज 28 मई को मोबीन और अरमान के साथ बाइक से लखीमपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में मोहल्ला पक्का तालाब के पास सड़क घेरकर जुआ खेल रहे लोगों से मोबीन ने बाइक का हार्न बजाकर हटने को कहा, इस पर जुआ खेल रहे 15-20 लोगों ने हमला बोलकर मोबीन की पिटाई कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने अफरोज के सोने के कुंडल, चेन और 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। लूट की शिकायत अफरोज ने थाने में की थी। पुलिस में शिकायत पर भड़के दबंगों ने बुधवार की दोपहर 30-40 की संख्या में पड़ोस में रहने वाले मोबीन के दोस्त मोहम्मद इकबाल उर्फ शब्बू के घर पर हमला बोलकर महिलाओं से गाली-गलौज की। इस दौरान घर पर इकबाल की मां आसमां और भांजी शमां और सिमरन मौजूद थीं। इकबाल के घर न मिलने पर फिर हमलावराें ने पड़ोस की गली में मोबीन के घर पर निशाना बनाते हुए फायरिंग की। दबंगों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दबंगों के हमले से घर में अकेली अफरोज और छोटा बेटा अरमान सहम गए। दरवाजा न खोलने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर हद्दफ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में थाना सदर बाजार पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें