फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर के गेहूं गोदाम पर अधिकारियों का छापा

Mon, 02 Jun 2014 05:36 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से हुई थी अवैध भंडारण की शिकायत
विज्ञापन

- जांच में 5.27 क्विंटल गेहूं का ज्यादा स्टॉक मिला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डीएम अपर्णा यू के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लाल बहादुर ने शनिवार को मंडी और मार्केटिंग विभाग के अफसरों की टीम के साथ बरेली मोड़ के पास एक राइस मिलर के गोदाम पर छापा मारकर वहां रखे गेहूं के स्टॉक की जांच की। गेहूं का अवैध रूप से भंडारण किए जाने की शिकायत मिलने पर हुई इस कार्रवाई के दौरान 5.27 क्विंटल गेहूं का अतिरिक्त स्टॉक पाया गया।
शहर के एक अधिवक्ता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि राइस मिलर सुनील मूर्ति अंचल द्वारा संचालित मां वैष्णो देवी ट्रेडिंग कंपनी के बरेली मोड़ स्थित गोदाम में सैकड़ों क्विंटल गेहूं का अवैध रूप से भंडारण किया गया है। चूंकि, जिले में गेहूं की सरकारी खरीद पहले से प्रभावित है। इसलिए शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले की जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लाल बहादुर को सौंप दी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने व्यापार कर, डिप्टी आरएमओ, मंडी निरीक्षक आदि अधिकारियों के साथ शनिवार दोपहर गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन

अफसरों ने वहां के अभिलेखों का निरीक्षण किया तो पता चला कि गोदाम में 2800 क्विंटल गेहूं का स्टॉक दर्शाया गया गया। बाद में गोदाम में गेहूं से भरे बोरे गिने जाने पर स्टॉक 5.27 क्विंटल अधिक मिला। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के अनुसार गोदाम में काफी कम मात्रा में गेहूं का अतिरिक्त स्टॉक पाया गया, जिसकी रिपोर्ट डीएम को दे दी गई है। उधर, गोदाम स्वामी सुनील मूर्ति अंचल के अनुसार जिस अधिवक्ता की शिकायत पर अफसरों ने छापा मारा, उससे मुकदमेबाजी चल चुकी है और इसी रंजिश में उसने अधिकारियों से उनके खिलाफ झूठी शिकायत की।



कोटेदार समेत दो के
खिलाफ होगी रिपोर्ट
जलालाबाद। शुक्रवार सायं एसडीएम के छापे में सरकारी गेहूं से भरे पकड़े गए बोरों के मामले में आरोपी कोटेदार समेत एक व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को डीएम की संस्तुति मिल जाने के बाद उक्त दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश पूर्ति निरीक्षक को दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम हरी शंकर लाल शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा संस्तुति सहित भेजी गई आख्या पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम का आदेश मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक रामपाल को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दे दिए गए हैं। यहां बता दें कि शुक्रवार सायं एसडीएम ने गांव चक चन्द्रसेन में छापा मारकर गांव निवासी ईशाक के घर से सरकारी गेहूं से भरे 95 पैकेटों के अलावा खाद्यान्न के 134 सरकारी खाली बोरे पकड़े थे। एसडीएम ने बताया कि पूछताछ में ईशाक ने उक्त खाद्यान्न कोटेदार से खरीदने की बात स्वीकार की थी। एसडीएम ने इस मामले मे कोटा निलंबित करने के साथ ही कोटेदार उमेश और ईशाक के खिलाफ धारा 3/7 के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति डीएम से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें