फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान की भूमि कर दी पांच लाख में बिक्री

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर ढहाया गया अवैध निर्माण
विज्ञापन

- दुकानों का हो रहा था निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। खलिहान की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम के आदेश पर ढहा दिया गया। कुछ लोगों ने इस भूमि को एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये में बिक्री कर दिया था।
नगर के जेंबा रोड के पास रामलीला मैदान के पड़ोस में खलिहान की भूमि पड़ी हुई है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम विनय पाठक ने बताया कि उक्त ने रोड के किनारे की भूमि को कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को बिक्री कर दिया था। खलिहान की इस भूमि पर दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई तो पाया गया कि खलिहान पर अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने अवैध निर्माण को ढहाने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को लेखपाल गिरीशचंद्र त्रिवेदी, नगर पालिका लिपिक राजीव मित्रा तमाम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आदेश के अनुपालन में अवैध निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें