- शिक्षण संस्थाओं में प्रतियोगिताओं के बीच मनाया गया अर्थ डे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर की शिक्षण संस्थाओं में विश्व पृथ्वी दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण शुद्ध रखने को प्रेरित किया गया।
लीड कान्वेंट में हुए कार्यक्रम में बच्चों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई और पॉलीथिन के नुकसान को समझाते हुए पेपर बैग का उपयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। इस मौके पर पेपर बैग बनवाए भी गए। निदेशक मोहम्मद जमाल और प्रधानाचार्य तराना जमाल ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित करने को कहा। कार्यक्रम में कमलेश, सीमा दीक्षित, तूलिका, गुरप्रीत, अंजू, शालिनी, कौशल, फरहा, शिवाली, उजमा, तरन्नुम, सबीहा आदि का योगदान रहा।
बचपन स्कूल में बच्चों से पौधरोपण कराया गया। इस मौके पर पोस्टर, रंग भरो प्रतियोगिता के बाद बच्चों ने नाटक का मंचन कर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में पुरोजित, दिव्यांशी, अनन्या, अर्पित, रोज, यूसुफ, यशवी, आभास तथा फैंसी ड्रेस में मल्लिका, स्नेहा, श्रेष्ठ, गौस, आदित्य, संस्कार, अंश, श्रद्धा, अविका, नव्या, मन्हा, संकल्प, तनिष्क, अथर्व विजेता रहे। प्रबंधक राम नरेश यादव, प्रधानाचार्य निधि बहल ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में गौरी, प्रियंका, अंजली, इल्मा, इकरा, असरा, असफिया, भावना, पारुल, श्वेता, फरहा, आफरीना, गरिमा, पूनम आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
रामा एकेडमी पर हुई गोष्ठी में शिक्षाविद आनंद मोहन पांडेय ने कहा कि प्राकृतिक संपदा के अंधाधुंध दोहन से पृथ्वी संकट में आती जा रही है। इसे बचाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर रमेश शंकर पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, देवेश त्रिपाठी, विशाल सक्सेना, ओंकार मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में सिमरन यादव, सुप्रिया यादव, शीतल राजपूत, शैलेंद्र वाजपेयी, पंकज शुक्ल, वीरेंद्र मोहन, रामलखन आदि मौजूद रहे।