फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है हमारा दिन, वोट जरूर दें

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
निडर होकर करें मतदान, लोकतंत्र को बनाएं महान
विज्ञापन

- बूथों पर पोलिंग की सभी तैयारियां हुईं चकाचक
- पोलिंग पार्टिंयां बूथों पर आपका कर रहीं इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिस घड़ी का पिछले करीब डेढ़ माह से हम सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिर आ ही गई। जी हां, बात लोकसभा चुनाव के मतदान की हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से वोट पड़ने शुरू हो जाएंगे। तो देर किस बात की। नाश्ता बाद में करें, पहले वोट डालने को घर से निकले। बूथ पर जाते वक्त मम्मी-पापा और पड़ोसियों को भी साथ ले जाएं। निर्भीक और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं की हुईं हैं। जितने अधिक लोग मतदान को प्रेरित होंगे, लोकतंत्र उतना ही अधिक महान सिद्घ होगा।
पिछली बार वर्ष 2009 में भी गर्मी केसीजन में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उस दौरान हम-आपमें से बहुत लोग तमाम कारणों से वोट नहीं डाल पाए थे। किसी को रिश्तेदारी में जाना था तो कोई गेहूं बेचने मंडी चला गया। इस बार हम सभी को संकल्प लेना है कि सारे काम बाद के लिए छोड़कर पहले वोट डालना है। जितने अधिक वोट पड़ेंगे, उतनी ही अधिक मजबूत सरकार बनेगी। सरकार मजबूत होगी तो हम सभी का विकास भी तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन



इन प्रत्याशियों में से करना है चुनाव
सोलहवीं लोकसभा के लिए शाहजहांपुर संसदीय सीट से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से कृष्णाराज, बसपा से उमेद सिंह कश्यप, सपा से मिथिलेश कुमार और कांग्रेस से चेतराम हैं। इनके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों और निर्दलीय श्रेणी के नौ अन्य प्रत्याशी भी आपका वोट पाकर संसद में जाने को आतुर हैं। इन उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी की रीता सिंह उर्फ रीता भारती, पीस पार्टी की सुनीता सुजाता नागपाल उर्फ नौशीन भाभी और लोकदल के किशन लाल भी शामिल हैं।



पिछले चुनाव से 3.42
लाख ज्यादा मतदाता
पिछली बार लोकसभा चुनाव में कुल 16,36,070 मतदाता थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 19,78,119 हो गई है। इनमें 10,99,224 पुरुष, 8,78,760 महिलाएं और 135 अन्य श्रेणी (किन्नर) मतदाता हैं। वोटरों की संख्या संसदीय सीट से जुड़े सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ी है। इसलिए आपसे मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान की अपेक्षा भी बढ़ी है।


यह सभी करेंगे पहली बार मतदान
बढ़े हुए मतदाताओं में 18 से 20 वर्ष आयु के 61 हजार से अधिक युवा मतदाता ऐसे होंगे जिन्हें पहली बार लोकतंत्र के महायज्ञ में वोट की आहुति देने का अवसर मिलेगा।


बूथों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर
जिन बूथों पर पिछले चुनाव में जबरन वोट डालने को लेकर गुटीय झड़पें हो चुकी हैं, उन्हें क्रिटिकल बूथ घोषित करके मिजिस्ट्रीयल पॉवर वाले अफसरों की तैनाती की गई है। इसके लिए संसदीय क्षेत्र को 25 जोन में बांटकर इतने ही जोनल मजिस्ट्रेट, 217 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 161 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यही नहीं, संवेदनशील बूथों को वेब कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। अन्य बूथों की निगरानी वीडियो और डिजिटल कैमरों से होगी।


पहचान पत्र के 11 विकल्प होंगे मान्य
प्रशासन ने 99 फीसदी से अधिक वोटरों को मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने का दावा किया है। बावजूद इसके यदि किन्हीं कारणों से आपको पहचान पत्र नहीं मिला तो उसके 11 विकल्पों में शामिल फोटोयुक्त बैंक पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन दस्तावेज आदि में से कोई एक प्रपत्र पीठासीन अधिकारी को दिखाकर वोट डाल सकेंगे। इनमें से कोई विकल्प न हो तो बीएलओ से जारी वोटर स्लिप भी मतदान को मान्य होगी, लेकिन पिछले चुनाव की तरह राशन कार्ड पहचान पत्र के विकल्प के तौर पर मान्य नहीं होगा।


इस बार एक घंटा अधिक होगा मतदान
किन्हीं कारणों से आपको बूथ पर पहुंचने में कुछ देर हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है। आप सुबह सात से शाम छह बजे के बीच किसी भी वक्त नजदीकी बूथ पर जाकर नई सरकार के गठन में योगदान कर सकते हैं।


वाहनों के संचालन पर
नहीं होगा प्रतिबंध
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके श्रीवास्तव के अनुसार मतदान के दौरान सड़कों पर यातायात अन्य दिनों की तरह जारी रहेगा। निजी चार पहिया वाहनों, स्कूटर-बाइक, रिक्शों और साइकिलों के संचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। हां, निजी वाहनों का मतदेय स्थल की 200 मीटर परिधि के अंदर प्रवेश निषिद्घ होगा और उनसे मतदाता भी नहीं ढोए जा सकेंगे।
विज्ञापन






घर-घर जाकर बीएलओ ने बांटीं पर्चियां
लोकसभा के महाकुंभ का असर अब हर ओर नजर आ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियों से लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर सभी चुनाव के रंग में रंगे हुए हैं। बीएलओ ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बुधवार को घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों को वितरित किया। साथ ही लोकतंत्र के हित में वोट जरूर करने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें