फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथिलेश ने खर्च किए सर्वाधिक 44.82 लाख

Wed, 16 Apr 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार थमते ही प्रत्याशियों ने दिया खर्च का ब्योरा
विज्ञापन

- कृष्णराज, चेतराम और उमेद सिंह के अलावा किसी ने नहीं छुआ 10 लाख का आंकड़ा
- रीता सिंह भारती, राजकुमार गौतम एवं रामलाल रहे गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव-2014 का मंगलवार को प्रचार थमने के साथ ही प्रत्याशियों ने व्यय प्रेक्षक के सामने अपने खर्च का भी ब्योरा प्रस्तुत किया। चुनाव प्रचार में सर्वाधिक धनराशि खर्च करने के मामले में सांसद एवं सपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार सबसे आगे रहे। इन्होंने 44 लाख 82 हजार 392 रुपये खर्च किए। वहीं भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज, कांग्रेस के चेतराम और बसपा के उमेद सिंह कश्यप के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने 10 लाख का आंकड़ा नहीं छू पाया। वहीं आम आदमी पार्टी की रीता सिंह भारती, वंचित इंसाफ समाज पार्टी के प्यारे लाल उर्फ राजकुमार गौतम एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के रामलाल गैरहाजिर रहे। साथ ही कोई खर्च ब्योरा भी प्रस्तुत भी नहीं किया। प्रत्याशियों के खर्च की जांच करने वाली टीम में व्यय प्रेक्षक अजीत कुमार, प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी विशंभर बाबू सहित सहायक व्यय प्रेक्षक एवं अन्य लेखाधिकारी मौजूद रहे।


एक नजर: किसने कितना खर्च किया
-------------------------------
प्रत्याशी का नाम खर्च ब्योरा (रुपये में)
-------------------------------
1. उमेद सिंह (बसपा) 35, 14, 799
2. कृष्णाराज (भाजपा) 32, 17, 609
3. मिथिलेश कुमार (सपा) 44, 82, 392
4. चेतराम (कांग्रेस) 16, 62, 099
5. सुनीता सुजाता नागपाल (पीस पार्टी) 05, 40, 230
6. रीता सिंह उर्फ रीता भारती (आप) गैरहाजिर रहीं
7. किशन लाल (लोक दल) 44,047
8. राकेश (निर्दलीय) 22,240
9. राजकुमार गौतम (वंचित इंसाफ सपा) गैरहाजिर रहे
10. रामलाल वर्मा (बहुजन मुक्ति पार्टी) गैरहाजिर रहे
11. राममूर्ति (भारतीय कृषक दल) 34,550
12. मेवाराम (नैतिक पार्टी) 41,995
13. रोशन लाल कनौजिया (निर्दलीय) 13,748
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें