फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत

Tue, 25 Mar 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जननायक एक्सप्रेस में रविवार की सुबह सफर कर रहे अधेड़ की बीमारी से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को रेलवे स्टेशन पर उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना टड़ियावां क्षेत्र के गांव बुंदेला में रहने वाले 50 वर्षीय किशनपाल लुधियाना(पंजाब) में मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार की शाम वह लुधियाना से अपने साले भल्लड़ के साथ जननायक ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन मुरादाबाद पहुंचने पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बरेली-शाहजहांपुर के बीच किशनपाल की मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड के मेमो पर जीआरपी ने शव को रेलवे स्टेशन पर उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें