फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइंस से थानों तक दिखा रंग ही रंग

Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइंस में दिखी पुलिसिया होली की मौज-मस्ती
विज्ञापन

- पुलिस कर्मियों ने जमकर मचाया होली का हुड़दंग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। परेवा पर आमजन को होली खिलवाने के बाद मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस लाइंस से शुरू हुआ होली का धमाल थानों तक जा पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने अपने अधिकारियों और साथियों के साथ तो मौज-मस्ती की ही, साथ ही अन्य लोगों को भी नहीं छोड़ा। उनके रंग से बचने के लिए तमाम लोगों को तो अपना रास्ता भी बदलना पड़ा।
हमेशा की तरह होली के दिन अपनी ड्यूटी निभाने के बाद पुलिस विभाग में अगले दिन यानी मंगलवार को होली खेली गई। सुबह से ही तमाम सिपाही अपने अलग रंग में नजर आए। पुलिस लाइंस में तो होली खेली ही गई। इसके बाद वाहनों पर सवार होकर और हाथों में रंग लेकर पुलिस कर्मी थानों में जा धमके और वहां भी उन्होंने खूब होली खेली। रंगों से सराबोर अधिकारी और सिपाही एक-दूसरे पर रंग डालकर हुड़दंग मचा रहे थे। इस बीच नाचने-गाने का भी दौर चला। दुपहर तक सभी जवान और अधिकारी पहचाने जाने मुश्किल हो रहे थे।
विज्ञापन




पुवायां समेत कई
थानों में डीजे पर
पुवायां। होली के दूसरे दिन मंगलवार को थानों में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। पुवायां, बंडा और खुटार थाने में डीजे लगवाया गया था। सुबह होते ही पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंगना शुरू कर दिया। कुछ सिपाहियों ने साथी पुलिस वालों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद कपड़ा फाड़ होली का सिलसिला देर तक चलता रहा। जो भी फरियादी थाने पहुंचा उसे जमकर रंगा गया। हालात यह हो गए कि थाने के बाहर से निकल रहे लोगों को भी जमकर रंगा गया। मना करने पर ‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर हंसी में उड़ा दिया गया। पुवायां में तमाम लोग रंगे जाने के डर से थाने के सामने से नहीं निकले और राजीव चौक की तरफ जाने के लिए गलियों का सहारा लिया।
विज्ञापन

रंगों के डर से पुवायां के कोतवाली प्रभारी इफ्तेखार अहमद और सीओ बसंतलाल सुबह होते ही खिसक लिए और क्षेत्र भ्रमण कर तब वापस आए जब सिपाहियों ने रंग खेलना बंद कर दिया था। खुटार में थाने के आसपास के दुकानदारों को पुलिस कर्मी थाने उठा ले गए और जमकर रंग खेला। बंडा में भी पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग खेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें