फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 क्विंटल चावल लेकर चालक फरार

Sun, 16 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा जिला उपाध्यक्ष का है चावल
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र भेजा गया था करीब छह लाख रुपये का चावल
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। एक बसपा नेता के राइस मिल से लगभग सवा तीन सौ क्विंटल चावल लेकर चालक ट्रक समेत फरार हो गया। चावल की कीमत करीब सवा छह लाख रुपये बताई जा रही है।
कस्बा के मोहल्ला अफरीदी निवासी मोहित गुप्ता बसपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनकी स्टेशन रोड पर मोहित राइस मिल के नाम से फर्म है। उन्होंने विगत पांच फरवरी को 533 कट्टा चावल रामा राइस एंड जनरल मिल्स जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को भेजने के लिए केजीएन ट्रांसपोर्ट रिछा (बरेली) के माध्यम से ट्रक चालक रेहान के ट्रक में लोड कराया था। तय समय पर जब हरियाणा की फर्म पर माल नहीं पहुंचा तो उन्होंने ट्रांसपोर्ट के मालिक जुल्फिकार से इस बाबत जानकारी चाही। आरोप है कि इस पर उक्त ट्रांसपोर्टर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइस मिलर्स ने बताया है कि ट्रक में लगभग 320 क्विंटल चावल लोड किया गया था। इसकी कीमत करीब सवा छह लाख रुपये है। उधर, एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है न ही इससे संबंधित कोई सूचना उन्हें दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें