फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी का तिलहर चीनी मिल पर छापा

Fri, 07 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलहर। चीनी मिल फेडरेशन के एमडी वीके यादव ने मंगलवार को अचानक चीनी मिल पर छापा मारा। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप काम न करने पर दो लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अन्य कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि काम में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।
सुबह लगभग दस बजे चीनी मिल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले प्लांट का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। गोदाम में जाकर चीनी भंडारण और रख रखाव देखा। अच्छे मेंटीनेंस के बावजूद बार-बार ब्रेकडाउन होने पर उन्होंने मुख्य अभियंता की वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रेक डाउन 6.5 प्रतिशत होना चाहिए, जोकि 17 प्रतिशत तक है। लैब में नियमित रूप से रिकवरी की जांचोपरांत सूचना उच्चाधिकरियों को न देने पर प्रभारी विशम्मर दयाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मिलों के उद्धार को
सुप्रबंधन की जरूरत
एमडी वीके यादव ने मिल गेस्ट हाउस में स्टाफ की मीटिंग ली और कहा कि चीनी मिलों का उद्धार तभी हो सकता है जब सुव्यवस्थित प्रबंधन हो और क्षमता एवं तकनीक के अनुसार टीम भावना से प्रत्येक कर्मी अपना काम करें। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने पर सम्मान और लापरवाही पर दंड जरूर मिलेगा। उन्होंने जीएम को मिल में अनुशासन का कड़ाई से पालन कराने और शासन की मंशा के अनुसार काम कराने निर्देश दिये।

दस करोड़ होगी
अतिरिक्त आय
एमडी ने बताया कि तिलहर मिल की रिकवरी गत वर्ष की अपेक्षा एक प्रतिशत अधिक आने से इस वर्ष लगभग दस करोड़ की अतिरिक्त आय होगी। गत वर्ष 8.05 रिकवरी थी, जोकि इस वर्ष 9.05 पहुंच चुकी है। लगभग एक करोड़ 56 लाख मेंटीनेंस पर खर्च करने के बाद साढ़े नौ लक्ष्य रखा गया था। इसकी प्राप्ति के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों के बीज आदि के लिये अनुदान भी दिया जायेगा।
विज्ञापन

नगर में चीनी मिल की गिरने वाली राख के लिये अगले सत्र से समुचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस दौरान फेडरेशन के जीएम (परचेज) चेतन शर्मा, चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव, मिल के जीएम वीके अवरोल, सीसीओ रामजी सिंह, सीए वीके सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें