फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगी, मां-बेटी की जलकर मौत

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आग बुझाने की कोशिश में जेठ के हाथ झुलसे
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर। झोपड़ी में आग लगने से 28 साल की महिला और उसकी एक वर्ष की बच्ची की जलकर मौत हो गई, जबकि आग बुझाने की कोशिश में महिला का जेठ झुलस गया। घटना के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
चार साल पहले गांव गौहावर के राजकुमार वाल्मीकि ने क्षेत्र के ही ग्राम कुलुआबोझ की निवासी दूसरे संप्रदाय की किरन उर्फ जहानू से प्रेम विवाह किया था। इस दौरान उनके एक पुत्र शिवओम और पुत्री सीमा का जन्म हुआ। पुत्र तीन साल का है, जबकि पुत्री की उम्र एक साल। दंपति बच्चों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले राजकुमार के भाई का निधन हो गया था, जिस कारण वह गांव आए थे। महिलाओं ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब डेढ़ बजे किरन ने ठंड के चलते अपनी झोपड़ी में आग जलाई और बच्ची को लेकर तापने लगी। इस बीच झोपड़ी में आग लग गई। इसमें किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर किरन का जेठ पृथ्वीराज और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। सीमा को पीएचसी जैतीपुर लाया गया। डॉ. मनोज मिश्रा ने बच्ची को 95 प्रतिशत जली हुई बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया आग बुझाने के प्रयास में मृतका का जेठ पृथ्वीराज के हाथ झुलस गए। घटना की सूचना एसडीएम तिलहर को दी गई, जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार विजय त्रिवेदी को घटनास्थल भेजा। उनकी मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरवाया गया।
विज्ञापन

0000
शनिवार शाम दिल्ली जाने को था परिवार
थानाध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार को शनिवार की सायं परिवार समेत दिल्ली जाना था। इसके इंतजाम के लिए वह घर से कहीं गया था। जानकारी मिलने पर वह वापस लौट आया। मृतका किरन ने प्रेम विवाह किया था, जिस कारण मायके वालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें