फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडी राइजर्स ने एमजेड क्लब को 14 रनों से हराया

Tue, 31 Dec 2013 05:51 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के कैंट मैदान पर चल रहे आदित्य यादव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में केडी राइजर्स और एमजेड क्लब के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केडी राइजर्स ने 14 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। इसमें केडी राइजर्स के पिंटू ने 50 रन बनाए। इसी के चलते उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केडी राइजर्स टीम ने 25 ओवर में 154 रन बनाए, जिसमें पिंटू ने 50 और नवल ने 35 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम के गेंदबाज फहीम और रिजवान ने दो-दो विकेट लिए।
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी एमजेड क्लब की टीम 140 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें सिंकदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए, वहीं फिरोज ने 33 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया, लेकिन किसी और बल्लेबाज के नहीं चलने से वह मैच नहीं जीत सके। विजयी टीम के गेंदबाज मुवीन ने तीन और मोनू पांडेय ने दो विकेट चटकाकर एमजेड क्लब को बैकफुट पर धकेलकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में अंपायरिंग नईम और इरफान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें