फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतिक मूल्य का ध्यान रखें चिकित्सक: रवि

Mon, 09 Dec 2013 05:48 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. नीरज, डॉ. पुनीता, डॉ. सीमा सम्मानित
विज्ञापन

- आईएमए की स्टेट कांफ्रेंस के अंतिम दिन हुआ विभिन्न कमेटियों का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया।
शहर के एक होटल में स्टेट वर्किंग कमेटी को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा ने चिकित्सकों का आह्वान किया कि जिस तरह जनता का विश्वास उन पर बढ़ रहा है, चिकित्सक भी पूरी ईमानदारी से काम कर उस विश्वास को कायम रखें और अपने नैतिक मूल्यों को सुरक्षित रखें। वर्षभर की प्लानिंग का खुलासा करते हुए डॉ. मेहरा ने विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया। साथ ही स्टेट कांफ्रेंस शानदार ढंग से आयोजित करने के लिए स्थानीय टीम के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इससे पूर्व डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. पुनीता अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल को उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड प्रदान किए गए। इसी कड़ी में हुए निर्वाचन में डॉ. आरसी अस्थाना को आईएमए एएमएस का स्टेट चेयरमैन, डॉ. नीरज अग्रवाल को आईएमए की यूपी पत्रिका का संयुक्त संपादक, डॉ. पीके अग्रवाल को स्टेट वर्किंग कमेटी का सदस्य तथा डॉ. पीएन रस्तोगी को सेंट्रल वर्किंग कमेटी का सदस्य नामित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. जेएम सक्सेना, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. रमाकांत, डॉ. योगेश कौल, डॉ. जितेंद्र मोहन सक्सेना, डॉ. रचित मोहन, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. पीएन रस्तोगी, डॉ. संजय जैन, डॉ. पीके अग्रवाल, डा. पुनीत टंडन समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें