फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर से छेड़छाड़ कर लगा रहे ग्राहकों को चूना

Fri, 06 Dec 2013 05:48 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भले ही शहर में एक पेट्रोल पंप को घटतौली में सील कर दिया हो, लेकिन हकीकत यह है कि जिले में अन्य भी कई पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की घटतौली को रोकने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जा रहा हो, लेकिन उन मशीनों में हेरफेर करके घटतौली का बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को देर रात डीएम के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट, डीएसओ और विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने शहर में अंटा चौराहा स्थित मोहन फिलिंग स्टेशन को घटतौली करने पर सील कर दिया। घटतौली में पेट्रोल पंप सील करने की बात तो अफसरों की समझ में आई, लेकिन वे यह नहीं जान सके कि आधुनिक मशीनों के साथ घटतौली कैसे की जा रही है।
इस बारे में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पता हुआ कि पेट्रोल और डीजल बिक्री करने के लिए जो आधुनिक मशीनें पेट्रोल पंपों पर लगवाई गईं हैं, उनकी पल्स रेट में छेड़छाड़ करके घटतौली की जा सकती है। यहां बताते चलें कि पेट्रोल पंप से फ्लो रेट के आधार पर आयल बिक्री किया जाता है, फ्लारेट घटाने या बढ़ाने पर घटतौली आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन

इन मशीनों में लगे पल्सर को हिलाडुलाकर और रिमोट का प्रयोग करके आसानी से घटतौली हो जाती है। यह सारी घटतौली करने के लिए मशीन में क्षमता से अधिक या कम वोल्ट की बैट्री लगाई जाती है। इससे पल्स रेट को प्रभावित किया जाता है।

घटतौली पर किया जा सकता लाइसेंस कैंसिल
‘पेट्रोल और डीजल की बिक्री के लिए लगी मशीन के अंदर लगे मोटर की रीडिंग को सर्किट से जोड़कर रिमोट से संचालित करते हैं। इससे तेल निकलता कम है, लेकिन डिस्प्ले पर शो पूरा करता है। शासनादेश के अनुसार घटतौली करने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।’
विज्ञापन

वीके शुक्ल, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें