फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया के भुगतान की प्रक्रिया में जुटीं चीनी मिलें

Wed, 04 Dec 2013 05:47 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य को लेकर बना गतिरोध खत्म होने के साथ जिले में निजी स्वामित्व वाली चीनी मिलों ने पेराई की तैयारियों के समानान्तर पिछले सीजन के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की प्रक्रिया तय करनी शुरू कर दी है। सहकारी क्षेत्र की तिलहर मिल बीते वर्ष का संपूर्ण बकाया पहले ही चुकता कर चुकी है जबकि पुवायां मिल तीन साल के बाद चलने जा रही है।
विज्ञापन

रौसर कोठी। यहां के रोजा शुगर वर्क्स का प्रबंधन पिछले पेराई सीजन के गन्ना मूल्य बकाया भुगतान के मामले में भले ही जिले की अन्य मिलों की तुलना में फिसड्डी साबित हुआ हो, नए सत्र में इस कमी की भरपाई को मिल अधिकारियों ने कमर कस ली है। गत 22 नवंबर तक मिल प्रबंधन ने एक अरब 29 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बावजूद मिल पर किसानों का 15 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। केन मैनेजर दीन दयाल सिंह ने बताया कि रोजाना 10 से 15 लाख रुपये बकाया भुगतान किया जाएगा। चालू सत्र में खरीदे गए गन्ना का भुगतान 14 दिन के अंतराल पर देने की योजना बनाई गई है। पेराई सात दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसलिए किसानों को सप्लाई टिकट मंगलवार से जारी होने लगे हैं।
मकसूदापुर/बंडा। क्षेत्र की बजाज चीनी मिल में पेराई की तैयारियां परवान चढ़ने लगी हैं। इसी के साथ पिछले वर्ष की बकाया धनराशि का किसानों को भुगतान करने के बारे में मिल अधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। मिल पर किसानों के करीब 25 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसकी अदायगी के लिए मिल प्रबंधन को केंद्रीय बैठक के नतीजे का इंतजार है। जीएम (केन) बब्बन सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को नई दिल्ली मेें केंद्र सरकार केअधिकारियों और मिल मालिकों के बीच होने वाली बैठक में भुगतान संबंधी जो भी निर्णय होंगे, उन्हीं के अनुरूप पेमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। पेराई की तिथि का जल्द मुहूर्त निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

निगोही। गिरगिचा स्थित डालमियां शुगर फैक्ट्री में पेराई जल्द चालू होने का उल्लास दिखने लगा है। जीएम दफ्तर समेत टाइम ऑफिस, सामान्य कार्यालय, कारखाना परिसर में टरबाइन सेक्शन आदि स्थानों पर कर्मचारियों की चहल-पहल बढ़ गई है। मिल के उप निदेशक एनसी पालीवाल ने बताया कि पेराई शुरू होने के दस दिन बाद से बकाया भुगतान शुरू करा दिया जाएगा। किसानों को दी गईं पर्चियों की तारीखों के क्रमानुसार भुगतान किया जाएगा। चालू सीजन के गन्ने का साप्ताहिक भुगतान करने का निर्णय किया गया है।

डीएम ने की चीनी मिलों की समीक्षा
डीएम राजमणि यादव ने कैंप कार्यालय में जिले की सभी चीनी मिलों केप्रबंधकों की बैठक लेकर उनमें पेराई शुरू करने के लिए की गईं तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने जल्द से जल्द मिलें चालू करने के निर्देश दिए। रोजा शुगर वर्क्स केमहाप्रबंधक ने डीएम को बताया कि उनकी मिल में सात दिसंबर से पेराई शुरू हो जाएगी। बताया गया कि निगोही की डालमियां मिल भी इसी दिन से चालू होगी। मकसूदापुर की बजाज मिल दस दिसंबर से और पुवायां चीनी मिल 20 दिसंबर से चालू होने की संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। डीएम ने अफसरों से गन्ना रकबा पड़ताल की सीडी और पर्चियों का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें