फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर हमला, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sat, 30 Nov 2013 05:47 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मामूली विवाद को लेकर चार साल पहले एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया, अब राजीनामे का दबाव बनाने के लिए पीड़ित परिवार के घर हमला बोल कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। यही नहीं हमलावरों ने फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैला दी। सदर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंटा चौराहा के रहने वाले विनीत गुप्ता पर चार साल पहले जानलेवा हमला किया गया था। विनीत के पैर में गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। जिसका मुकदमा कटिया टोला के अंकित मिश्रा, परक्रम, प्रखर के खिलाफ अदालत में चल रहा है। बृहस्पतिवार को इस मामले में गवाही थी। पीड़ित पक्ष पर राजीनामे का दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे काफी संख्या में दबंग किस्म के लोग विनीत के घर पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने विनीत के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। यही नहीं फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। दहशतजदा लोग अपने घरों मेें दुबक गए। हमलावर मुकदमे में राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कटिया टोला के अंकित मिश्रा के अलावा लकड़ी मंडी के सचिन शर्मा उर्फ गुड्डू पुत्र रामऔतार, दीपक शर्मा, भारद्वाज कालोनी के पराक्रम सिंह और प्रखर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी प्रखर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
लोग समझे टोल प्लाजा वालों को पकड़ने आई पुलिस
इंस्पेक्टर सदर बाजार आलोक सक्सेना के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी जीत के अलावा महिला थानाध्यक्ष स्वाती गुप्ता, क्यूआरटी टीम आदि भारी पुलिस बल ने लकड़ी मंडी में जानलेवा हमले के आरोपी सचिन शर्मा उर्फ गुड्डू के घर दबिश दी। भारी पुलिस फोर्स देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग समझे कि पुलिस टोल प्लाजा से जुड़े मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार करने आई हैं। क्योंकि अमित भी सचिन के पास ही लकड़ी मंडी में ही रहता है। यहां बताते चलें कि अमित शर्मा के अलावा टोल प्लाजा से जुड़े सत्यपाल, संजय, नरेश मौर्य, प्रदीप, सतीश, दीपांशु आदि के खिलाफ टोल प्लाजा पर अतिरिक्त वसूली करने की शिकायत करने पर मारपीट और लूट करने के आरोप में 14 नवंबर को थाना सदर बाजार में व्यापारी नेता विशेश्वर नाथ हांडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक सत्ता पक्ष के दबाव में इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसीलिए पुलिस फोर्स को देखकर लोग समझ रहे थे कि पुलिस आरोपी अमित को पकड़ने आई है। हालांकि जब रिपोर्ट दर्ज हुई थी तो आरोपी नरेश मौर्य ने प्लाजा से जुड़े लोगों पर लगे आरोप निराधार बताए थे।
विज्ञापन

दुकानें और मशीन बंद कराकर तैनात किया गया फोर्स
इंस्पेक्टर सदर बाजार आलोक सक्सेना ने बताया कि विनीत पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। भारद्वाज कालोनी और लकड़ी मंडी समेत कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी गई। एक आरोपी प्रखर तो हत्थे लग गया। अन्य आरोपी नहीं मिल पाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दबाव बनाने के लिए आरोपियों की दुकानें, आरामशीन बंद कराकर लकड़ी मंडी में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें