फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही प्रसूता

Fri, 08 Nov 2013 05:44 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा शुल्क देने से इंकार पर इलाज नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

- बाद में जिला अस्पताल कर दिया रेफर, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। सुविधा शुल्क देने से मना करने पर एक प्रसूता अस्पताल के बरामदे में छह घंटे तक तड़पती रही। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के साथ आए लोगों की तमाम गुहार के बाद भी उनकी एक नहीं सुनी गई। परिवार के लोगों ने स्टाफ नर्स, आया और प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को पत्र भेजा है।
गांव बेहटा संवात के प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी सीमा देवी को लेकर सुबह चार बजे अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के काफी देर बाद एक स्टाफ नर्स और आया मौके पर पहुंची और पत्नी को देखने के बाद 15 सौ रुपये जमा करने को कहा। उसने सरकारी अस्पताल में प्रसव की नि:शुल्क व्यवस्था होने की बात कही तो दोनों कर्मचारी पत्नी को तड़पता छोड़कर खिसक गए। पत्नी की हालात बिगड़ने पर वह तमाम बार स्टाफ नर्स और आया के पास गया और इलाज शुरू करने को कहा, लेकिन उन्होंने बिना सुविधा शुल्क लिए रोगी को हाथ तक लगाने से इंकार कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर आदि ने भी उसकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

दिन में लगभग दस बजे मामला बिगड़ता देख उसकी पत्नी को बिना देखे ही रेफर कर जिला अस्पताल ले जाने को कह दिया गया। तमाम बार गुहार करने के बाद भी उसकी एक नहीं सुनी गई। बाद में वह पत्नी को जिला अस्पताल ले गया।
प्रदीप ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराए जाने और स्टाफ नर्स, आया और अस्पताल के प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में स्टाफ नर्स का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उसने किसी से रुपये नहीं मांगे। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन



दोषी के खिलाफ
जांच कराई जाएगी
ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मैं बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर में हुई मीटिंग में व्यस्त रहा। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाएगा।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रभारी सीएचसी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें