फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में आठ माह के बच्चे और मां की मौत

Sun, 03 Nov 2013 05:44 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
0 मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

परौर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में आठ माह के बच्चे और उसकी मां की आग में जलकर मौत हो गई। साथ ही महिला का चार वर्षीय एक और बेटा आग में झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर महिला को आग में जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के गांव भंसीनगला में शनिवार की सुबह आठ बजे हुई। गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी शिव देवी (30), उसका आठ माह का पुत्र प्रियांश और चार साल का पुत्र दीपांश आग में बुरी तरह से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां महिलास शिवदेवी और उसके आठ माह के पुत्र प्रियांश ने दम तोड़ दिया। यहां पहुंचे थाना दातागंज (बदायूं) के गांव फिरोजपुर निवासी देशराज का कहना था कि उसने अपनी बहन शिवदेवी का विवाह पांच साल पहले ओमप्रकाश से की थी। आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसकी बहन और भांजे के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने ओमप्रकाश और उसके पिता मकरंद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही मकरंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें