शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चली दो दिवसीय रॉल बाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ और मुरादाबाद ने जीत ली है। बालक वर्ग में मुरादाबाद ने आगरा को कड़े संघर्ष के बाद 3-1 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया, वहीं बालिका वर्ग में लखनऊ ने मेरठ को पराजित कर विजेता बनने का गौरव बनाया।
बालक वर्ग में आगरा कोे उप विजेता तथा मेरठ को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में मेरठ उप विजेता तथा मुरादाबाद और शाहजहांपुर की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। रेफरी की भूमिका आगरा को धीरेंद्र प्रसाद सिंह, कानपुर के कुलदीप, गाजियाबाद के रवि शर्मा, मुरादाबाद के संजय शर्मा, लखनऊ के नीरज श्रीवास्तव ने निभाई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन शिव पूजन और जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबला शुरू कराया और बाद में विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। क्लब की अध्यक्ष रूपम वर्मा और सचिव नीतू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में श्वेता आंनद, चंद्रेश आनंद, डॉ. देवेंद्र मलिक, चंद्रमणि गुप्ता आदि का योगदान रहा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कन्हैया गुर्जर समेत बड़ी संख्या में टीमों के कोच और मैनेजर मौजूद रहे।