फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय रहा सावन का अंतिम सोमवार

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर मंदिरों में उमड़ा श्रद्घा-भक्ति का सैलाब
विज्ञापन

- शिवालयों में गूंजते रहे बम बम भोले के जयघोष
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सावन के अंतिम सोमवार को क्रांतिकारियों की नगरी शिवमय हो गई। हर ओर भगवान भोलेनाथ की जय-जयकार ही सुनाई दे रही थी। श्रद्घालुओं ने जहां उपवास रखकर अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना की, वहीं कांवड़ियों के रेले भी पूरे दिन गोला गोकरणनाथ को कूच करते रहे।
सावन के अंतिम सोमवार को भोर होते ही मंदिरों की घंटियां टनटनाने लगी थीं। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और युवा सभी हाथों में पूजा की थाली लिए लंबी कतारों में लगे रहे। अपनी बारी आने पर भक्तों ने भोले बाबा का अभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, फल, मिष्ठान, भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत आदि अर्पित कर सुख-समृद्घि की कामना की। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

शाम को मंदिरों केकपाट खुलते ही श्रद्घालुओं का तांता फिर से लगना शुरू हो गया। देर रात तक भक्त प्रसाद चढ़ाकर आरती करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस की भूमिका खास तौर पर सराहनीय रही। वहीं नगर पालिका ओर से मंदिरों केआसपास सफाई कराकर चूना डलवाया गया।
विज्ञापन

इधर, सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण कांवड़ यात्रियों का उत्साह भी सातवें आसमान पर रहा। कंधे पर कांवड़ रखे भक्त जय भोले-बोल बम के जयघोष करते हुए नगर के रास्ते गोला गोकरणनाथ कूच करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें