फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे को बैंड बांध मनाया फ्रैंडशिप डे

Sun, 04 Aug 2013 05:35 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने कक्षाध्यापिकाओं के भी बांधे बैंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लीड कान्वेंट में बच्चों के संग शिक्षिकाओं ने फ्रैंडशिप डे यानी एलो डे मनाया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों ने एक दूसरे के और अपनी कक्षाध्यापिकाओं के बैंड बांधकर फ्रैंडशिप की।
प्रधानाचार्य तराना जमाल के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षिकाएं भी पीली पोशाक में ही स्कूल पहुंचीं। सभी के हाथों में पीले फूल, गुब्बारे और ग्रीटिंग कार्ड थे। बच्चों ने स्कूल को मित्रता के प्रतीक पीले फूलों और गुब्बारों से सुसज्जित किया। प्रधानाचार्य श्रीमती जमाल ने फ्रैंडशिप का महत्व सभी को समझाया। इसी कड़ी में बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य को फूल और ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए।
विज्ञापन

बच्चों ने चुटकुले, गीत, नृत्य प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया। निदेशक मोहम्मद जमाल ने बच्चों को टॉफी, गुब्बारे बांटे। आयोजन में नदीम, अंशिका, अमीन, इल्मा, असना, हुदा, दीपांशी, दिव्यांश, प्रिया, आयुष आदि का योगदान रहा।


बीएस स्कूल में हुआ चेस कंप्टीशन
शाहजहांपुर। बीएस पब्लिक स्कूल में फ्रैंडशिप डे पर चेस कंप्टीशन हुआ।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दोस्ती का संकल्प लिया। इसी दोस्ती को और पक्का करने के लिए बच्चों के बीच चेस कंपटीशन कराया गया। प्रशिक्षक सईद बेग के निर्देशन में सिद्धार्थ त्रिपाठी, अंतरा, कपिल, सूरज, अनुष्का आदि ने चेस के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राघव, सिया, रौनित, अनुष्का, अंशिका, सौरभ, आन्या, अनमोल, उज्ज्वल आदि बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रैंडशिप बैंड बांधा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को पीले फूल भेंट किए। आयोजन में सोनिका, फरहा, अर्शी, फरहीन, निदा, पूजा आदि का योगदान रहा। प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने दोस्ती का महत्व समझाते हुए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें