फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में एचसीपी खलीक अव्वल

Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- नई स्पर्धा रायफल 300 गज 65 राउंड में हेड कांस्टेबिल राम रतन रहे प्रथम
विज्ञापन

- सेना की बट पर पुलिस वालों ने लिया शूटिंग प्रतियोगिता में भाग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस में चल रही अंतरजनदीय एलार्म एफीसिएंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता के तहत शनिवार को जवानों ने सेना की बट पर निशानेबाजी की। स्टेडिंग पोजीशन की निशानेबाजी में शाहजहांपुर के हेडकांस्टेबिल खलीक अहमद प्रथम और कांस्टेबिल कप्तान सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा लाइन पोजीशन की निशानेबाजी में भी हेड कांस्टेबिल खलीक अहमद ने प्रथम और बदायूं के विक्रांत चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नलिंग पोजीशन की निशानेबाजी में भी खलीक अहमद और मुरादाबाद के कांस्टेबिल महेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नई स्पर्धा रायफल 300 गज 65 राउंड में शाहजहांपुर के हेड कांस्टेबिल राम रतन ने प्रथम और रवि कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता प्रथम अभ्यास पांच गज में हेड कांस्टेबिल खलीक अहमद प्रथम और बरेली के कांस्टेबिल तेज बहादुर द्वितीय स्थान पर रहे। द्वितीय अभ्यास अटैक पोजीशन में बरेली के कांटेबिल तेज बहादुर ने प्रथम, शाहजहांपुर के हेड कांस्टेबिल खलीक अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लाइन पोजीशन 50 गज में शाहजहांपुर के हेड कांस्टेबिल खलीक अहमद और बदायूं के हेड कांस्टेबिल सुरेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह से शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वोत्तमलक्ष्य भेदक हेड कांस्टेबिल खलीक अहमद रहे। मुख्य निर्णायक मंडल में सीओ पुवायां ब्रजभान शर्मा और निर्णायक में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सय्यद नबी हसन और उपनिरीक्षक राजेंद्र चौहान रहे। प्रतियोगिता संचालन में प्रतिसार निरीक्षक राजेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें