फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उफनाईं गर्रा और खन्नौत, गंगा भी चढ़ी

Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बैराजों से पानी छूटने और बारिश होने का नतीजा
विज्ञापन

- भैंसार बांध पर गंगा स्थिर, घटिया घाट पर चढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बैराजों से लगातार भारी मात्रा में रिलीज हो रहे पानी और क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते शहर की करीबी गर्रा और खन्नौत नदियां फिर से उफनाने लगी हैं। दोनों नदियों के जलस्तर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उधर, जलालाबाद तहसील में गंगा भी उफान मारने लगी है। हालांकि, ढाई घाट के भैंसार बांध पर जलस्तर स्थिर है, लेकिन फर्रुखाबाद के घटिया घाट पर गंगा चढ़ रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बरसात का पानी गर्रा-खन्नौत में समा रहा है।
खास यह है कि शनिवार को बीते दिन की तुलना में विभिन्न बैराजों से 41 हजार 679 क्यूसेक पानी कम रिलीज हुआ। बावजूद इसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जल ग्रहण क्षेत्रों में भरे बारिश के पानी की निकासी के कारण जिले में गंगा घटने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर 142.70 मीटर पर स्थिर रहा, लेकिन फर्रुखाबाद के घटिया घाट पर पांच सेमी बढ़कर 136.80 मीटर पर पहुंच गया। बदायूं के तटवर्ती गांवों से हो रही पानी की निकासी के कारण वहां के कछला घाट पर गंगा का वाटर लेबल आज दस सेमी कम होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष के वरिष्ठ जल लेखा सहायक/तार बाबू यासीन अली के मुताबिक शनिवार को गंगा में विभिन बैराजों से दो लाख 95 हजार 256 क्यूसेक पानी बहाए जाने की सूचना मिली। इसमें हरिद्वार से 90 हजार 847 क्यूसेक, बिजनौर से 90 हजार 908 क्यूसेक और नरौरा बैराज से एक लाख 13 हजार 501 क्यूसेक पानी की हिस्सेदारी है। इसी तरह रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 17 हजार 784 क्यूसेक पानी आया, जिसमें खो बैराज से 50, हरेली बैराज से 104, रामनगर कोसी बैराज से 4749, किच्छा डाम से 11 हजार 164, धौरा डाम से 300 और बहगुल डाम से 1417 क्यूसेक बहाया गया पानी शामिल है।
बावजूद इसके तसल्ली की बात यह है कि रामगंगा सभी स्थानों पर घटने की सूचना मिली है। मुरादाबाद के कटघर में रामगंगा दस सेमी घटकर 187.63 मीटर, बरेली के चौबारी में छह सेमी कम होकर 159.67 मीटर और घटिया घाट में 15 सेमी गिरकर 135.25 मीटर पर बह रही है। हालांकि, जलस्तर कम होने के साथ भू कटान की समस्या बढ़ने से मिर्जापुर ब्लॉक में रामगंगा के तटवर्ती गांवों के ग्रामीण खासे परेशान हैं और वहां के तमाम बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन से राहत सहायता भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इधर, गर्रा और खन्नौत नदियां फिर से उछाल मारने लगी हैं। यद्यपि आज ड्यूनी डाम से गर्रा में बीते दिन केसापेक्ष 4799 क्यूसेक की गिरावट के साथ गर्रा में 6575 क्यूसेक पानी आया, लेकिन नदी 15 सेमी चढ़कर 146.85 मीटर पर पहुंच गई। यही नहीं, खन्नौत का वाटर लेबल एकाएक 30 सेमी बढ़कर 143.60 मीटर हो गया, जबकि शुक्रवार को नदी के वाटर लेबल में पांच सेमी वृद्घि दर्ज हुई थी। वरिष्ठ जल लेखा सहायक श्री अली के अनुसार बारिश का पानी शहर की नदियों का बहाव सामान्य नहीं होने दे रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें