फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- अचानक आई युवक की मां के लगी गोली, घायल, पांच हमलावरों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। घर लौट रहे एक युवक को घेरकर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, परंतु युवक घर में घुस गया। इस बीच हमलावरों की फायरिंग की चपेट में युवक की मां आ गई, जिसके गोली लग गई। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रैपुरा के होरीलाल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र संतोष रविवार की सुबह खेत पर शौच करके घर लौट रहा था कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के रामदीन, रामदेव, मोरपाल, नन्हें और गांव कोला के शिवकुमार ने उसे घेरकर जान से मार डालने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह बचकर भागा संतोष घर में आकर दुबक गया, परंतु फायरिंग करते आ रहे हमलावर घर में घुस पड़े। इसी दौरान उसकी मां माया देवी सामने पड़ गई, तभी हमलावरों की एक गोली उनकी कमर में लग गई और वह गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हमलावरों द्वारा पुन: की गई फायरिंग से गांव का विमलेश कुमार बाल-बाल बच गया, जबकि उसके दरवाजे पर कई फायर लगे। भुक्तभोगी परिवार हमलावरों के जाने के बाद कोतवाली पहुंचे पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा है। भुक्तभोगियों के अनुसार गांव के एक असरदार आदमी के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इन सभी पांच हमलावरों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से किए गए हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें