फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर के गांव बरुआ में हुई दुर्घटना
विज्ञापन

- अतिबरा से रम्पुरिया जा रहे थे दोनों
- युवक का चल रहा है बरेली में इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव अतिबरा से रम्पुरिया जा रहे पिता-पुत्र की साइकिलों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना रविवार की सुबह मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ में लगने वाले नखासे से पहले हुई। जलालाबाद के गांव अतिबरा निवासी नौरंग (47) और उसका पुत्र धर्मवीर (19) अपनी-अपनी साइकिल से गांव रम्पुरिया में स्थित वैद्य के पास दवा लेने के लिए जा रहे थे। नखासे से आगे डीसीएम ने दोनों की साइकिलों को टक्कर मार दी। साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं और दुर्घटना में नौरंग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मवीर घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक नौरंग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके घायल पुत्र धर्मवीर को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें