फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों में स्पार्क़िग, आठ कच्चे-पक्के घर जले

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर पाया काबू
विज्ञापन

- 21 मई को होने वाली थी बृजराज के पौत्र की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। गांव मिलकिया में तारों में हुई स्पार्किंग से लगी आग में आठ कच्चे-पक्के छप्परदार घर राख हो गए। इस आग से आठों घरों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग में एक पशु भी झुलस गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
ग्राम पंचायत के मजरा मिलकिया निवासी लालबहादुर ने बताया कि गुरुवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे उनके घर के सामने लगे बिजली के खंभे से अचानक स्पार्किंग के साथ चिंगारी निकलने लगी। गांव के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक खंभे के पास पड़ी उनकी झोपड़ी जलने लगी। आग ने उनके पक्के मकान के ऊपरी हिस्से में तबाही शुरू कर दी। देखते ही देखते आग पूरब की तरफ बने रामसेवक, रामकिशोर, छोटे, राजेश, रामकेशन, श्यामसुन्दर और बृजराज के कच्चे पक्के घरों तक फैल गयी। इनके घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक छप्पर में बंधा बृजराज का बछड़ा, छोटेलाल का डनलप एवं लालबहादुर का पंपसेट भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

आग की ऊंची लपटों को देखकर फायर स्टेशन ठिंगरी-जलालाबाद को मोबाइल से सूचना दी गई। एक घंटे के अंदर अग्निशमन दल के मौरम सिंह यादव और आशिफ अली मौके पर आ गये। उन्होंने जैसे-तैसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



आग ने अरमानों
पर फेरा पानी
आग में बृजराज का घरेलू सामान और एक बछड़ा झुलसने के साथ ही उसके अरमान भी आग में जल गए। यहां बता दें कि बृजराज के पौत्र शेषपाल पुत्र मनीराम की शादी 21 मई को है। पौत्र की शादी धूमधाम से करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। अभी कल ही तो बहू के लिए जेवर और कपड़ेखरीदकर कर लाए गए थे। सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। यही नहीं शादी में शरीक होने के लिए शादीशुदा बहन-बेटियां भी आ चुकीं थीं। उनका भी सबकुछ आग ने निगल लिया, जिससे बृजराज के परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें